स्टार न्यूज़ ब्यूरो
अनंतनाग (कश्मीर).
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कश्मीर घाटी में अनंतनाग-क़ाज़ीगुंड रेल लाईन की 18 किलोमीटर लंबी आखिरी भाग को आज एक समारोह में देश को समर्पित किया। अनंतनाग से मज़ोम (66 किलोमीटर) तथा मज़ोम से बारामुला (35 किलोमीटर) रेल लाईन का अक्तूबर, 2008 तथा फरवरी, 2009 में प्रधानमंत्री ने उद्धाटन किया था। 101 किलोमीटर लंबी अनंतनाग-बारामुला रेल लाईन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और प्रतिदिन इसमें लगभग पांच हज़ार लोग यात्रा करते हैं। अनंतनाग तथा क़ाज़ीगुण्ड के बीच अतिरिक्त रेल लाइन सेवा से घाटी के लोग लाभान्वित होंगे। घाटी में 119 किलोमीटर बारामुला से क़ाज़ीगुण्ड रेल लाईन के उद्धाटन के बाद यह लाईन सपूरा, हमरे, पट्टन, मज़ोम, बडगाम, श्रीनगर, पामपुर,,काकरापोर, अवंतिपुरा, पंजगाम, बिजबियारा, अनंतनाग तथा सादुरा रेलवे स्टेशनों से गुज़रेगी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अनंतनाग-क़ाज़ीगुण्ड रेल को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर केंद्रीय रेलमंत्री कुमारी ममता बनर्जी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आज़ाद, नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारूख अब्दूल्ला, जम्मू-कश्मीर के राजयपाल एन.एन. वोहरा, मुख्यमंत्री उमर फारूख अब्दुल्ला, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एस.एस. खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...