स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में अब मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नियंत्रण रहेगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एमसीडी के कुछ अधिकार दिल्ली सरकार को सौंप दिए हैं. बाक़ी अधिकार व प्रावधान अब भी केंद्र के प्रतिनिधि उप-राज्यपाल के पास ही होंगे.

गौरतलब है कि एमसीडी एक्ट 1957 के तहत तमाम अधिकार अभी तक केंद्र सरकार के पास थे. गृह मंत्रालय ने एमसीडी से संबंधित अधिकार उपराज्यपाल सौंप रखे थे. मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पिछले काफ़ी अरसे से एमसीडी के कुछ अधिकारों को सरकार के अधीन सौंपने की मांग कर रही थीं. उनका कहना था कि बहुप्रशासनिक व्यवस्था के चलते जनहित से जुड़े कई कामों में रुकावट आती है.

मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक़ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1957 के कुछ प्रावधान व अधिकार दिल्ली सरकार के अधीन कर दिए हैं. केंद्र अब एमसीडी से शक्ति स्थानांतरण के बाद कामकाज पर नज़र रखेगा. इसके साथ ही कुछ शक्तियों के इस्तेमाल से पहले सरकार को केंद्र से मंज़ूरी लेनी होगी. केंद्र ने एमसीडी एक्ट की धारा 52 की उप धारा-2, धारा 54, 55, 57, 330ए, 489, 512, धारा 56 की उप धारा-2, धारा 372 की उपधारा-2, धारा 427 की उपधारा 2, धारा 480 की उपधारा 2, धारा 202 का क्लाज-2 के प्रावधान व इनमें निहित शक्तियों को दिल्ली सरकार के अधीन कर दिया है.

केंद्र ने शक्तियों के स्थानांतरण से पहले दिल्ली सरकार, उप-राज्यपाल और एमसीडी से विचार-विमर्श किया था. इससे पहले बालाकृष्णन कमेटी, वीरेंद्र प्रकाश कमेटी, अशोक प्रधान कमेटी और उमेश सहगल कमेटी ने एमसीडी के संबंधी केंद्र के अधिकारों को प्रदेश सरकार के अधीन करने की सिफ़ारिश की थी. हाल ही में वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने भी यह सिफारिश की थी.

क़ाबिले-गौर है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता एमसीडी को सीधे राज्य सरकार के अधीन किए जाने का विरोध करते रहे हैं. इस समय एमसीडी में भाजपा का कब्जा है और राज्य सरकार कांग्रेस की है. एमसीडी को शीला सरकार के अधीन किए जाने से जहां कांग्रेस पार्षद खुश हैं, वहीं भाजपा पार्षदों में मायूसी का माहौल है.

0 Comments

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...