अतुल मिश्र
किसी का ऐसा शौहर मर गया, जो एक आदर्श शौहर था. आदर्श वह इस मायने में था कि वह मोहल्ले कि औरतों को कन्नी निगाहों से भले ही देखता हो, आंखें उठाकर कभी नहीं देखता था. इसीलिए कन्नी निगाहों से देखने वालों में उसका अच्छा-खासा सम्मान था .आज मोहल्ले के तमाम वे लोग उसके घर शोक ज़ाहिर करने पहुँच गए थे, उसके जिंदा रहते जिनकी मजाल नहीं थी कि उसके दरवाजे की तरफ निगाहें उठाकर भी देख लें. बड़ी तादाद में वे औरतें भी उसके जनाजे कि तैयारियों में मौजूद थीं और उसके शरीफ होने के हवाले दे रही थीं, जिन्हें वह सिर्फ कन्नी निगाहों से ही देखकर अपने काम पर निकाल लिया करता था.
शौहर की लाश के पास ही उसकी ताजा-ताजा बेवा हुई बीवी भी बैठी थी और इतने सुर और लय-ताल के साथ रो रही थी कि अगर यही सुर-ताल वह अपनी कर्कश आवाज में रखती तो यकीनन उसका शौहर अभी और जिंदा रह लेता. शौहर की खामोश पड़ी लाश पर वह बार-बार अपने दोनों हाथ मारकर जिन चूड़ियों को पहले ही तोड़ चुकी थी, अब उनका कचूमर निकाल कर रोने में व्यस्त थी.
"हाय, क्या हो गया तुम्हें ? कुछ बोलते क्यों नहीं ? मुझे भी अपने साथ ही ले जाते..... मुझे क्यों छोड़ गए? हाय, अब मेरा क्या होगा ? "
हमारे मुल्क में लाश के सीने पर दस-बीस घूंसे जब तक उसकी बीवी न मार ले, तब तक लगता नहीं कि मातम की रस्म पूरी तौर पर निभा ली गई है. इसी पारंपरिक भावना के तहत बीवी ने शौहर के सीने पर इतने घूंसे अबतक मार लिए थे कि अगर शौहर की लाश में थोड़ी सी भी गैरत मौजूद होती तो फ़ौरन उठकर अपनी बीवी कि गर्दन पकड़ लेती कि " कमबख्त, चैन से मरने भी नहीं देगी अब? "
"चलिए अब जो हो गया, सो हो गया. ऊपर वाले को शायद यही मंज़ूर हो ! " ऊपर वाले कि मंजूरी में अपने लिए कुछ नई संभावनाएं तलाश रहे पड़ौसी ने मृतक की बीवी को अपनी मौजूदगी का अहसास दिलाते हुए तसल्ली दी.
".......अब मेरा क्या होगा.........हाय ? " लाश के सीने पर अब धीरे से हाथ मारकर बात कर रही बीवी ने पड़ौसी की ओर देखते हुए अपनी पीड़ा ज़ाहिर की.
अपने शौहर के मातम पर उसकी लाश से यह सवाल करने वाली बीवी एक महीने बाद उसी पड़ौसी के साथ किसी मॉल में अपने लिए शौपिंग करती हुई देखी गई.
शौहर की लाश से पूछा गया सवाल अब हल हो चुका था.

1 Responses to व्यंग्य : शौहर के मातम में बीवी

  1. ;))

     

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

आज का दिन

आज का दिन
1 अगस्त 2010, रविवार, 10 श्रावण (सौर) शक 1932, श्रावण मास 17 प्रविष्टे 2067, 19 शाबान सन हिजरी 1431, श्रावण कृष्ण षष्ठी रात्रि 8 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त सप्तमी, रेवती नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक तदनन्तर अश्विनी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 4 बजकर 11 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण, चन्द्रमा रात्रि 2 बजकर 1 मिनट तक मीन राशि में उपरान्त मेष राशि में. पंचक समाप्त रात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर. तिलक स्मरणोत्सव दिवस. रवि षष्ठी. सूर्य दक्षिणायन. सूर्य उत्तर गोल. वर्षा ऋतू . सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल. सूर्य : कर्क राशि में, चंद्रमा : मीन राशि में, बुध : सिंह राशि में, शुक्र : सिंह राशि में, मंगल : कन्या राशि में, वृहस्पति : मीन (वक्री) राशि में, शनि : कन्या राशि में, राहु : धनु राशि में, केतु : मिथुन राशि में. (ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली)

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

कल्याण सिंह मुद्दे पर मुलायम का मुसलमानों से माफ़ी मांगना

Blog

  • मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की - *फ़िरदौस ख़ान* भौतिकवादी संस्कृति ने जहां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित किया है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी इससे न अछूता रहा हो तो इसमें हैरानी की को...
  • फूल तुमने जो कभी मुझको दिए थे ख़त में...फ़िरदौस ख़ान - चांदनी रात में कुछ भीगे ख्यालों की तरह मैंने चाहा है तुम्हें दिन के उजालों की तरह साथ तेरे जो गुज़ारे थे कभी कुछ लम्हें मेरी यादों में चमकते हैं मशालों की त...
  • ਕਾਲੀ ਕੋਇਲ ਤੂ ਕਿਤ ਗੁਨ ਕਾਲੀ - *ਸੂਫ਼ੀ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ...*ਇਤਿਹਾਸ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਟਕਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿਚ ਪੀਰਾਂ, ਫ਼ਕੀਰਾਂ, ਸਾਧੂ, ਸੰਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲੇਖੇ ਲ...
  • - *फ़िरदौस ख़ान* युवा पत्रकार, शायरा और कहानीकार... उर्दू, हिन्दी और पंजाबी में लेखन. उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, इंग्लिश और अरबी भाषा का ज्ञान... दूरदर्शन...