स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. अब रेलयात्रियों की किसी भी परेशानी की हालत में स्टेशन आने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा. वे सफ़र के दौरान ही एसएमएस ( मोबाइल नंबर 9717630982) कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. उत्तर रेलवे ने यह सुविधा उत्तर रेलवे ने कल से शुरू कर दी है.

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विवेक सहाय के मुताबिक़ रेलयात्री प्लेटफार्मों पर रेलगाड़ी, कोच संख्या, स्थिति, डिस्पले इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड और स्वचालित सीढ़ियां आदि से संबंधित अपनी शिकायतें शामिल हैं. उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों में यात्रियों की शिकायतें दर्ज कराते वक्त उनसे मोबाइल नंबर भी लिखवाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि एसएमएस सेवा से कुछ ही मिनटों में शिकायतें पर सुनवाई करते हुए यात्रियों के समस्या का समाधान हो सकेगा.

गौरतलब है कि इसके अलावा रेलवे यात्रियों को कई अन्य तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहा है. इनके लिए करोड़ों के बजट का आवंटन किया दिया गया है. यात्रा सुविधाएं बढ़ाने का काम दिल्ली, लखनऊ, फिरोज़पुर आदि स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जाएगा. पहले किसी खास प्लेटफार्म पर ही इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी। नई दिल्ली स्टेशन पर कई स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी.

1 Responses to रेलयात्री एसएमएस से कर सकते हैं रेलवे की शिकायत

  1. क्या यह सुविधा केवल उत्तर रेल्वे मे है?

     

Post a Comment

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

आज का दिन

आज का दिन
26 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 11 मार्च, 2010 गुरुवार, तिथि संवत : चैत्र कृष्ण एकादशी, संवत् 2066, शाके 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. पापमोचनी एकादशी. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा सायं 7.21 तक, पश्चात श्रवण नक्षत्र, परिघ योग तथा बालवकरण. ग्रह विचार : सूर्य-बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या, राहु-धनु तथा चंद्रमा-मकर राशि में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.39 से 8.09 तक शुभ, प्रात: 11.07 से 12.37 तक चंचल, दोपहर 12.37 से 2.06 तक लाभ, सायं 5.05 से 6.34 तक शुभ, सायं 6.34 से 8.05 तक अमृत, रात्रि 8.05 से 9.35 तक चंचल. राहुकाल : दोपहर 2.06 से 3.35 तक. शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला

कैमरे की नज़र से...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

बजट-2010-2011

ई-अख़बार

Blog

किस तरह की ख़बरें चाहते हैं

Search