ईश्वर धामु
चंडीगढ़. हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जनहितों के लिए पार्टी द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस ने हजकां नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं और वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। अपनी इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर पर्दा डालने व दबाव बनाने के लिए पार्टी नेताओं पर झूठे व आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता निहत्थे थे और वे प्रदर्शन स्थल के दायरे में थे तथा पार्टी के पास प्रदर्शन स्थल की अधिकारिक अनुमति भी थी। इन सबके बावजूद उन पर कहर बरपाया गया। कुलदीप बिश्नोई सेक्टर-25 में भूख हड़ताल व धरने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी नेता पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व विधायक रण सिंह मान, देवीलाल बिश्नोई, रमेश गोदारा, कमल सिंह तोशाम, कुसुम शर्मा, प्रोफेसर रोशनलाल यादव, नरेश ढांडे, शशि शर्मा, दलबीर वाल्मीकि, गुलजार काहलों, मंगतराम लालवास, तेजपाल गर्ग, धर्मबीर खत्री, योगेंद्र नाथ मल्होत्रा, रामफल गुर्जर, राकेश भडाना, बलबीर शर्मा, ज्ञान काजल, ठेकेदार रामसिंह, संतोष ढुल आदि भूख हड़ताल पर बैठे जबकि उनके साथ भारी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरने में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि जनहितों के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ता संघर्ष करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार में पार्टी के पांच हजार नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए और इनमें से करीब 50 को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बर्बरता पूर्ण पीट कर भी जब पुलिस का मन नहीं भरा तो उन्होंने वाहनों पर लाठियां व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए जिससे करीब एक हजार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि इस समूचे घटनाक्रम की न्यायिक जांच होनी चाहिए तथा मामले में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इसके अतिरिक्त बेकसूर हजकां कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे वापस रद्द किए जाएं और इस घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों व घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत स्वरूप पांच करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति के लिए प्रदान किए जाएं।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने पार्टी के विरोध प्रदर्शन में लाठियां बरसाकर भी एक-तरफा कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि हजकां नेताओं पर तो हत्या प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर दिए गए जबकि पार्टी के घायल कार्यकर्ताओं की शिकायत भी दर्ज नहीं की। उन्हांने कहा कि मामले में न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

0 Comments

    Post a Comment




    मौसम

    Subscribe via email

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner



    आज का दिन

    आज का दिन
    26 रबी अल-अव्वल, हिजरी सन् 1431, 11 मार्च, 2010 गुरुवार, तिथि संवत : चैत्र कृष्ण एकादशी, संवत् 2066, शाके 1931, रवि उत्तरायने, वसंत ऋतु. पापमोचनी एकादशी. सूर्योदय कालीन नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा सायं 7.21 तक, पश्चात श्रवण नक्षत्र, परिघ योग तथा बालवकरण. ग्रह विचार : सूर्य-बुध, गुरु-कुंभ, शुक्र-मीन, केतु-मिथुन, मंगल-कर्क, शनि-कन्या, राहु-धनु तथा चंद्रमा-मकर राशि में. चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6.39 से 8.09 तक शुभ, प्रात: 11.07 से 12.37 तक चंचल, दोपहर 12.37 से 2.06 तक लाभ, सायं 5.05 से 6.34 तक शुभ, सायं 6.34 से 8.05 तक अमृत, रात्रि 8.05 से 9.35 तक चंचल. राहुकाल : दोपहर 2.06 से 3.35 तक. शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला

    कैमरे की नज़र से...

    इरफ़ान का कार्टून कोना

    इरफ़ान का कार्टून कोना
    To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

    .

    .

    बजट-2010-2011

    बजट-2010-2011

    .

    .

    ई-अख़बार

    ई-अख़बार

    Blog

    • Firdaus's Diary
      मेरा महबूब - नाम : बहारों का मौसम तअरुफ़ : मेरा महबूब ज़बान : शहद से शीरी लहजा : झड़ते फूल पता : फूलों की वादियां
    • मेरी डायरी
      यह तस्वीर कुछ कहती है... - *इस्लाम में औरत और मर्द को बराबर माना गया है... एक नज़ारा...*
    • جہاںنُما
      مبارکباد -
    • ਹੀਰ
      ਸਜਣ ਬਿਨ ਰਾਤੀਂ ਹੋਇਯਾਂ ਵੱਡੀਆਂ - ਸਜਣ ਬਿਨ ਰਾਤੀਂ ਹੋਇਯਾਂ ਵੱਡੀਆਂ ਰਾਂਝਾ ਜੋਗੀ ਮੈਂ ਜੁਗਿਆਣੀ ਕਮਲੀ ਕਹਿ-ਕਹਿ ਛਡੀਆਂ ਮਾਸ ਝੜੇ ਝੜੀ ਪਿੰਜਰ ਹੋਇਯਾਂ ਕਰਕਨ ਲਗੀਆਂ ਹਡੀਆਂ ਮੈਂ ਇਆਣੀ ਨੇਹੁੰ ਕੀ ਜਾਣਾ ਬਿਰਹੁ ਤਣਾਵਾਂ ਕੀ ਗਡੀਆਂ...

    किस तरह की ख़बरें चाहते हैं



    Search