स्टार न्यूज़ एजेंसी
नई दिल्ली. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण माहेश्वरी ने कहा है कि विगत 15 वर्षों से कांग्रेस महिला आरक्षण पर पाखंड की राजनीति कर रही है। सदन में हो-हल्ला करने वाले सदस्य कांग्रेस के समर्थक दलों के ही है। पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा के शोर-गुल के मध्य भी सरकार ने पारित करवाए थे। सर्वदलीय बैठक के बहाने कांग्रेस महिला आरक्षण को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है।

आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पास न होने पर सैकड़ों की तादाद में महिला कार्यकताओं ने अपनी गिरफ्तारी संसद के बाहर दी। महिलाओं का नेतृत्व किरण माहेश्वरी एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौधरी ने किया। प्रदर्शन में महामंत्री रेखा गुप्ता एवं पार्षद तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं संसद पर इक­ट्ठी हुईं तथा अपनी मांग प्रधानमंत्री को बताना चाहती थीं, लेकिन बीच में ही पुलिस द्वारा रोक लिया गया।

किरण माहेश्वरी ने कहा कि सरकार भविष्य में महिलाओं के साथ मजाक बंद करें अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा तथा बिल को पास करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा, सरिता चौधरी ने कहा कि उन्हें सरकार की नीयत में खोट नजर आ रहा है अन्यथा बहुमत होने पर भी बिल का पास न होना कहीं न कहीं सरकार की कमजोरी दिखाता है। महिलाओं को संसद में, विधान सभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना ही चाहिए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिल का समर्थन करना अपनी भूमिका का सकारात्मक तरीके से निवर्हन है तथा भाजपा चाहती है कि यह बिल तुरंत पास होना चाहिए।

मौसम

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Search

कैमरे की नज़र से...

Loading...

इरफ़ान का कार्टून कोना

इरफ़ान का कार्टून कोना
To visit more irfan's cartoons click on the cartoon

ई-अख़बार

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी?

Blog

  • सुर्ख़ गुलाबों का दिन... - मेरे महबूब! आज रोज़ डे है... सुर्ख़ गुलाबों का दिन...महकती यादों का दिन...सोचती हूं कि तुम्हें गुलाब कैसे भेजूं...तुम तो बहुत दूर हो... शायद तुम्हें याद भ...
  • राहुल ने दिखाया विकास का सपना - *फ़िरदौस ख़ान* कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए हैं. अपनी जनसभाओं में वह जिस तरह सांप्रदायिकता, जातिवाद, ...